नई दिल्ली, मार्च 30 -- भारत में जनगणना के दौरान स्व-गणना का विकल्प चुनने वालों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पोर्टल पर दिए गए अकसर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू)में कहा गया कि अगर लिव-इन संबंध में रहने वाले दो लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना मानते हैं तो उन्हें जनगणना के दौरान वैवाहिक दंपत्ति के समान माना जाए। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायणन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में अप्रैल से सितंबर के बीच मकानों की गणना होगी। दूसरा चरण नागरिकों की गणना होगी जो मार्च 2027 से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि देश के हर भवन के लिए यूनीक आईडी और सटीक मैपिंग के लिए जियो टैगिंग होगी। यह पोर्टल जनगणना के दोनों चरणों 'हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना' (एलएलओ) और जनसंख्या गणना के लि...