खगडि़या, अप्रैल 13 -- ​गोगरी। एक संवाददाता आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और पूर्णत: डिजिटल होगा। यह बातें सोमवार को मिडिल स्कूल उसरी के प्रांगण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर के मौके पर बीडीओ ने कही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राष्ट्र के इस सबसे बड़े सांख्यिकीय महायज्ञ में बेहतर ढंग से कार्य करने की जरूरत है। ​प्रशिक्षण के प्रथम दिन चार्ज अधिकारी ने उपस्थित प्रगणकों को संबोधित करते हुए इस कार्य की गंभीरता को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के माध्यम से एकत्रित किए गए आंकड़े ही भविष्य में देश के विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं का आधार बनते हैं, इसलिए प्रत्येक कर्मी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ करना होगा। यह भी पढ़ें- जिले में जनगणना को लेकर प्रगणक-पर्यवेक्षकों का प्र...