जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर बैठक
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- जौनपुर। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी चार्ज अधिकारियों को आगामी कार्यों की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण निर्धारित समय में पूरा कराने और पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन करने को कहा। प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। बैठक में उपनिदेशक अजय कुमार ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की रणनीति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.