जनगणना के तीसरे चरण को लेकर प्रशिक्षण शुरू
औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- दाउदनगर नगर पर्षद सभागार में जनगणना कार्य के तीसरे चरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को कार्य की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हो सके। प्रशिक्षण सत्र में प्रधानाध्यापक सह ट्रेनर रविंद्रनाथ टैगोर एवं विजेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही आंकड़ों के संकलन के लिए प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरना और तय दिशा-निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। सत्र के दौरान मकान सूचीकरण की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने समझाया कि प्रत्येक घर का सही तरीके से सर्वेक्षण और विवरण दर्ज करना जनगणना की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। इसके साथ ही ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.