मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा,जनगणना 2027 दो चरणों में प्रारंभ होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 मई से 20 जुलाई तक पूरा होना है। बुधवार को जनगणना के दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जनगणना पूर्णतः डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगी। जिलाधिकारी ने मकान सूचीकरण ब्लॉकों के गठन एवं प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश चार्ज अधिकारियों को दिए। डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनगणना 2027 के संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जनगणना 2027 हेतु जिला/चार्ज अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी )(वित्त एवं राजस्व) डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.