गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जनगणना 2027 को पूरी तरह सफल बनाने के लिए निगम कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों, नागरिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त निगम आयुक्त अंकिता चौधरी ने की। बैठक के दौरान जनगणना को समय पर पूरा करने में आरडब्ल्यूए की भूमिका, सोसायटियों में सुरक्षा प्रबंधन, आम जनता के सहयोग और इससे जुड़े जरूरी कानूनी नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने साफ किया कि देश के विकास की योजनाएं बनाने के लिए जनगणना के सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 का काम दो अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके पहले चरण के तहत मकानों की सूची बनाने का काम एक मई 2026 से शुरू हो चुका है, जो 30 मई 2026 तक...