सीवान, अप्रैल 24 -- दरौंदा। जनगणना 2027 के कार्यों में तेजी लाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किया है। सभी प्रगणकों को आदेश दिया गया है कि वे आज शाम से अपने-अपने निर्धारित एचएलभी क्षेत्र में भ्रमण कर कम से कम 10 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे कर सेल्फ एन्यूमरेशन कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तर से इस कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसे अत्यंत गंभीरता से लेने को कहा गया है। प्रशासन का मानना है कि यदि अभी से सेल्फ एन्यूमरेशन का कार्य पूरा कर लिया जाता है, तो 2 मई 2026 से शुरू होने वाले मुख्य एन्यूमरेशन कार्य के दौरान केवल सत्यापन करना पड़ेगा। जिससे प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी। सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रगणकों से इस कार्य को हर हाल में पूरा कराएं। साथ ही इस कार्य की रिपोर्ट 24 अप्रैल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.