महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के चारों तहसीलों में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें फील्ड ट्रेनरों ने प्रगणकों व सुपरवाइजरों को जनगणना के तकनीकी व व्यावहारिक पक्षों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान नजरी नक्शा तैयार करने एवं उसके अभ्यास पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियों का फील्ड में कड़ाई से पालन किया जाए जिससे जनगणना का कार्य पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन संपन्न हो सके।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना का परिचय देते हुए इस अभियान के महत्व व उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। कानूनी पहलुओं के अंतर्गत जनगणना अधिनियम के तहत प्रगणकों के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की सटीक जान...