फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनगणना 2027 के लिए हाउस लिस्टिंग ब्लाक का काम जिले में बेहद धीमी गति से शुरू हुआ। जिले के कुल 3664 एचएलवी में से सिर्फ 195 पर ही काम शुरू हो पाया। जनगणना का काम शुक्रवार से मकानों की गणना के साथ शुरू हो गया। पहला दिन होने की वजह से जनगणना से जुड़े कार्मिकों ने कोई ज्यादा सक्रियता नहीं दिखायी। भीषण गर्मी और लू को देखते हुये प्रगणकों ने आराम तलब ढंग से काम किया। एप की भी दिक्कत सामने आयी। कई जगह प्रगणक अभी भी फील्ड में उतरे ही नहीं। इस कारण कारण भीषण गर्मी है। शाम को चार बजे अपडेट हुयी रिपोर्ट पर गौर करें तो सबसे सुस्त रफ्तार मोहम्मदाबाद नगरीय निकाय की है। जहां पर 54 में सिर्फ 1 एचएलबी हुयी। जबकि खिमसेपुर निकाय मे 54 में 10, संकिसा बसंतपुर में 30 में 23, कमालगंज निकाय में 34 में 14, फतेहगढ़ म...