पटना, मई 29 -- जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण व आवासों की गणना का काम 31 मई तक चलेगा। घर-घर जाने वाले प्रगणक नागरिकों से कुल 33 प्रश्नों से जुड़ी जानकारी मांग रहे हैं। जनगणना से जुड़ी शिकायतों व आपत्तियों के तुरंत निबटारे के लिए जिला और चार्ज स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां मिलने वाली किसी भी शिकायत का अधिकतम 5 दिनों में समाधान कर शिकायतकर्ता को सूचित कर दिया जाएगा। यह जनगणना खास व आधुनिक है, क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार आंकड़ों का संग्रहण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। ये बातें शुक्रवार को प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहीं। यह भी पढ़ें- जनगणना की शिकायतों का पांच दिनों में हो रहा समाधान : डीएम उन्होंने बताया कि फील्ड में तैनात प्रगणक...