जनगणना की मांग को लेकर धनवार में साइकिल यात्रा
गिरडीह, सितम्बर 28 -- खोरीमहुआ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा धनवार इकाई के तत्वावधान में रविवार को जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग विकल्प और जातिवार गणना हेतु 'ड्रॉप-डाउन' सूची शामिल करने की मांग को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ईवीएम के विरोध में भी आवाज उठाई। यह साइकिल यात्रा धनवार प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर खोरीमहुआ, डोरंडा, बलहारा, घोड़थंभा, एटोचांच और बरजो मोड़ होते हुए पुनः धनवार पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा का उद्देश्य यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को जाति आधारित जनगणना के महत्व से अवगत कराया और आंदोलन में सहयोग की अपील की। संगठन के अरविंद नागवंशी ने बताया कि ओबीसी की अलग से गणना कराने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिछले 15 वर्षों से प्रयासरत है। इसी राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.