मोतिहारी, अप्रैल 25 -- तुरकौलिया। जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड को कुल 289 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में विभाजित किया गया है। प्रत्येक एचएलबी में एक प्रगणक की नियुक्ति की गई है। जबकि छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर को तैनात किया गया है। ताकि कार्य की निगरानी सुचारू रूप से हो सके। जनगणना कार्य में इस बार बड़ी संख्या में शिक्षकों को लगाया गया है। प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त इन कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समाप्त हो गया। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से लगातार चल रहा था, जिसका आयोजन तुरकौलिया प्रखंड सभागार में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण और गोपनीयता के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.