फिरोजाबाद, मार्च 15 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अब तक बंद कमरे में चल रही जनगणना की ट्रेनिंग अब धरातल पर भी उतर आई है। नगला अमान क्षेत्र में फील्ड ट्रेनर्स ने घर घर की दौड़ लगाई। घर एवं दुकानों पर पहुंच कर उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स से समझा कि किस तरह से जनगणना की जानी है। जनगणना के लिए जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा के निर्देशन में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहा है। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होनी है। डिजिटल जनगणना को मोबाइल एप एचएलओ पर कार्य करने की पद्धति के लिए फील्ड ट्रेनर्स को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना निदेशालय लखनऊ से नियुक्त नोडल अजीत सिंह एवं शनि कुमार राय ने यहां पर घर एवं दुकानों पर पहुंच फील्ड टेनर्स को जनगणना का अभ्यास कराया। मुख्य प्रशिक्षक अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.