सोनभद्र, अप्रैल 8 -- सोनभद्र। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में एनआईसी कक्ष में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण तथा निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश शीतल वर्मा ने अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी और कार्य को शुद्धता व समयबद्धता के साथ पूरा करने पर बल दिया। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक सम्पन्न कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस बार जनगणना में स्व-गणना की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सात मई से 21 मई तक जनपदवासी स्वयं पोर्ट...