बक्सर, मार्च 26 -- मूर्त रूप सिमरी प्रखंड में 02 मई 2026 से शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में 498 प्रगणक व 71 पर्यवेक्षक हुए तैनात फोटो संख्या 31 कैप्शन - गुरुवार को सिमरी प्रखंड कार्यालय में जनगणना को अंतिम रूप देने में जुटे कर्मी। सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड में जनगणना 2026-27 की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगामी 02 मई से सभी 20 पंचायतों में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए बीडीओ प्रशांत कुमार ने तेज जर्रार कुल 498 प्रगणकों और 71 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। कार्य अवधि में गणना का काम प्रभावित न हो, इसके लिए 50 आरक्षित प्रगणक और 08 आरक्षित पर्यवेक्षक को भी लगाया गया है। प्रखंड में जनगणना कार्यों की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को अवकाश के बावजूद प्रखंड कर्मी तैय...