जनगणना की तैयारी तेज: पूरनपुर में 450 ब्लॉक तैयार, काम जारी
पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पूरनपुर। जनगणना को लेकर पूरनपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए ब्लॉक निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। अब तक क्षेत्र में करीब 450 जनगणना ब्लॉक तैयार किए जा चुके हैं, जबकि कुल मिलाकर सात सौ से अधिक ब्लॉक बनाए जाने हैं। मई से शुरु होने वाली जनगणना को लेकर शासन से मिले दिशा निर्देशों के तहत जनगणना ब्लॉकों का गठन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र का सही और व्यवस्थित आंकड़ा संकलित किया जा सके। तहसीलदार आशीष गुप्ता ने बताया कि जनगणना कार्य को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 450 ब्लॉक बनाए जा चुके हैं और शेष ब्लॉकों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी ब्लॉक तैयार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.