जनगणना की तैयारी तेज, 58 फील्ड ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- कन्नौज, संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कन्नौज में 58 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में फील्ड स्तर पर जनगणना कार्य को सही और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। पहला चरण पांच से सात अक्टूबर और दूसरा चरण नौ से 12 अक्टूबर तक चलेगा। जनपद के लिए नामित मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी और मृदुल मिश्रा पहले ही एसआईआरडी, लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- 226 ट्रेनर तैयार करेंगे जनगणना 2027 की टीम अब दोनों मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण में जनसंख्या गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.