लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता जनगणना को सफल और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को नगर निगम लखनऊ मुख्यालय में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को और बेहतर तरीके से समझाना था।जनगणना का पहला चरण 'हाउस लिस्टिंग' 22 मई से शुरू होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के त्रिलोकनाथ सभागार में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इन फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पहले ही हो चुका है, लेकिन जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देश पर इन्हें फिर से प्रशिक्षण दिया गया। इसका मकसद यह है कि सभी प्रशिक्षक जनगणना की प्रक्रिया, नियमों और जरूरी जानकारियों को पूरी तरह समझ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.