जनगणना की तैयारी तेज, 132 फील्ड ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- सहारनपुर। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को गति देते हुए बुधवार को पाईनवुड स्कूल में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में कुल 132 फील्ड ट्रेनर्स को दो बैचों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले बैच में 66 प्रतिभागियों को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि दूसरे बैच के 66 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण 12 से 14 अक्टूबर तक होगा। प्रशिक्षण के बाद यही फील्ड ट्रेनर्स अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराएंगे।अधिकारियों के अनुसार जनगणना के दूसरे चरण के तहत वास्तविक गणना कार्य एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की दी ट्रेनिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.