धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में जनगणना की तैयारी तेज हो गई है। झारखंड में मई से जनगणना की शुरुआत होगी। इसके लिए विवि में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बुधवार को बीबीएमकेयू का भ्रमण किया। फील्ड ट्रेनर्स को सभी ट्रेनिंग मॉड्यूल्स को आत्मसात करने और अच्छे से प्रशिक्षण लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि जनगणना से संबंधित किसी के मन में कोई संशय है तो वे प्रशिक्षक से पूछ कर उसका निराकरण करें। उन्होंने सभी को नियमित रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहने और नियमों के अनुसार गणना करने का अनुरोध किया। जनगणना में एक भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। बताया कि फील्ड ट्रेनर्स को तीन बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला बैच आठ से 10 अप्रैल, दूसरा 11 से 13 अप्रैल और तीसरा ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.