जनगणना की तैयारी को लेकर नगर निगम में दिया प्रशिक्षण
देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला जनगणना कार्यालय ने नगर निगम परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, डेटा प्रबंधन और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। प्रभारी प्रशिक्षक प्रदीप यादव और शकुलदीप चौहान ने प्रशिक्षण दिया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि सटीक जनगणना आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। शुरुआती चरण में मकानों की गणना और पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.