गोपालगंज, अप्रैल 3 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने की, जिसमें प्रगणक, पर्यवेक्षक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के विकास, योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के उचित वितरण की आधारशिला है। इसलिए इसमें सटीकता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मियों को तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना होगा। कार्यशाला में जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि, फॉर्म भरने के तरीके तथा तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.