हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इसमें जनगणना निदेशालय से जिले के लिए नियुक्त जनगणना जिला प्रभारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जनगणना के विभिन्न चरणों, डेटा संकलन प्रक्रिया, तकनीकी प्रावधानों एवं फील्ड स्तर की तैयारियों पर नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध एवं सटीक रूप से करें। ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में जनगणना कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामप्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनगणना जिला प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.