चित्रकूट, अप्रैल 18 -- चित्रकूट। जनगणना 2027 के तहत जिला प्रशासन तैयारियों में तेजी के साथ जुटा है। डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हो चुकी तैयारियों की समीक्षा की। सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचएलबी के तहत डिमार्केशन एवं डिकिप्शन का कार्य शत प्रतिशत अविलंब पूर्ण किया जाए। उन्होंने नगर निकायों के ईओ व चार्ज अधिकारियों से कहा कि बैनर, वॉल पेंटिंग व कूड़ा गाड़ियों में आडियो लगवाकर जनगणना का प्रचार-प्रसार कराएं, ताकि आम जनमानस को इसकी जानकारी हो सके। डीएम ने कहा जनगणना के प्रथम चरण को लेकर आगामी 20 अप्रैल सोमवार से दो मई तक करीब 2350 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को 34 फील्ड ट्रेनर्स चयनित स्थलों में प्रशिक्षण देंगे। जिला स्तरीय एवं सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सात मई से 21 मई तक चलने वाले स्वगणना की ज...