गिरडीह, जून 3 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जनगणना 2027 कार्य की तैयारियों को लेकर सभी सुपरवाइजर एवं मास्टर ट्रेनरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने की। बैठक में जनगणना कार्य के सफल संचालन, प्रशिक्षण की प्रगति तथा विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर बल दिया। साथ ही सभी सुपरवाइजर एवं मास्टर ट्रेनरों से अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया। मौके पर अनिल कुमार, प्रदीप राम, अजय कुमार, राजीव रंजन, कार्तिक विश्वकर्मा, अशोक पंडित, दीपक यादव समेत कई लोग उपस्...