एटा, मार्च 13 -- तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में लेखपाल, राजस्वकर्मी, निरीक्षकों के साथ बैठक हुई। बैठक में जनगणना कार्य की रूपरेखा, क्षेत्र निर्धारण, प्रगणकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, सामाजिक स्थिति, आर्थिक गतिविधियों और विभिन्न वर्गों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास योजनाओं और नीतियों का निर्धारण करती है इसलिए जनगणना कार्य को पूरी ईमानदारी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.