चतरा, अगस्त 12 -- चतरा, संवाददाता। जनगणना-2027 के कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए नामित क्षेत्र कर्मियों एवं चार्ज पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक तीन बैचों में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नामित चार्ज पदाधिकारियों एवं संबंधित क्षेत्र कर्मियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधि...