अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़। जनगणना को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस को सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना से संबंधित व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करते हुए अधीनस्थ कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करें। कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही ...