हरदोई, फरवरी 27 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनगणना निदेशालय से जिले के लिए नियुक्त जनगणना जिला प्रभारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जनगणना के विभिन्न चरणों, डेटा संकलन प्रक्रिया, तकनीकी प्रावधानों एवं फील्ड स्तर की तैयारियों पर नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। सटीक रूप से करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। जनगणना कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामप्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनगणना जिला प्रभारी विनय वर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...