अमरोहा, मार्च 12 -- अमरोहा। जनगणना-2027 (प्रथम चरण-मकानों के सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए बुधवार से पैनेसिया कालेज ऑफ फैशन डिजाइनिंग में जिला स्तरीय तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण 13 मार्च तक चलेगा। प्रशिक्षण जिले के दो मास्टर ट्रेनर अमल यादव व आलोक कुमार एवं जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ के व्यास नंदन, जिला प्रभारी अमरोहा द्वारा कुल 32 फील्ड ट्रेनरों को प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए एसडीएम पुष्पकर नाथ चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम स्तर से फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिए गए कि समय के अनुसार प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहें व प्रशिक्षण से संबंधित समस्यों का निराकरण करें। प्रशिक्षण के दौरान संपूर्ण कवरेज एवं सही आंकड़े इकट्‌ठा करने संबंधी निर्देश भी दिए गए। बताया कि जनगणना-2027 दो चरण...