हरदोई, मार्च 19 -- हरदोई। पहली बार डिजिटल माध्यम से होने वाली 16वीं जनगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस माह फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब तहसील स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। जनगणना सही हो इसके लिए जिला प्रशासन ने नागरिकों को सही जानकारी देने की अपील की है। जिला अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि पहली बार स्वगणना का भी विकल्प है। नागरिक वेब पोर्टल पर स्वयं मोबाइल नंबर से अपने मकान की गणना कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। इसलिए कहीं पर कोई चूक न होने पाए। जनगणना के दौरान प्रत्येक घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास की स्थिति, सामाजिक व आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.