महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत की जनगणना 2027 के तहत जिले में जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। गणना के लिए 11 व 12 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे से पांच बजे तक चार्ज अधिकारियों, जनगणना सहायक व अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद प्रगणकों व सुपरवाइजरों समेत अन्य कमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना होगी।जनगणना के पहले चरण में मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना की जाएगी। इस बार की जनगणना मोबाइन एप पर प्रगणक करेंगे। प्रगणक लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक व अन्य कर्मियों को बनाया गया है। जिले में करीब पांच हजार प्रगणक गणना के लिए लगाए जा रहे हैं। वहीं करीब 1000 सुपरवाइजर भी लगाए जाएंगे। करीब छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं। गणना में 33 प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.