हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। एक अप्रैल 2026 से देशभर में शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत जनपद में गृह सूचीकरण चरण की तैयारी शुरू हो गई है। जनगणना प्रभारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इससे पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में गृह सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का काम होगा। इसमें मकानों, परिवारों और बुनियादी सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में यह चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जो नौ से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार आम नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी दी जा रही है।इसके तहत 7 मई से 21 मई के बीच लोग ऑनलाइन अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.