भागलपुर, मई 26 -- चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभा कक्ष में मंगलवार को क्षेत्रीय प्रगणकों की बैठक बीडीओ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रगणकों द्वारा अब तक की गईं जनगणना कार्य के डाटा की मूल रूप से जांच करना था। डाटा जांच के दौरान सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जनगणना से संबंधित जानकारी का अवलोकन किया गया। इस दौरान जनगणना के दौरान अपडेट किए गए डाटा में पाई गई कुछ आंशिक त्रुटियों पर प्रकाश डालते हुए सुधारात्मक उपाय भी बताए गए। अधिकारियों ने प्रगणकों को निर्देश दिया कि डाटा प्रविष्टि में पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। बताया गया कि जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले कुल 33 सवालों में कुछ प्रश्न विशेष श्रेणी के लोगों के लिए न...