जमशेदपुर, मई 5 -- पटमदा के पारा शिक्षक मान गये हैं। मानगो स्थित राष्ट्रपिता गांधी मध्य विद्यालय में उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सभी पारा शिक्षक इसमें शामिल भी हो गये हैं। कल उन्होंने दूर ड्यूटी लगाये जाने के विरोध में प्रशिक्षण का बहिष्कार किया था। उनका कहना था कि दूर जमशेदपुर के मुहल्लों से वे अपरिचित हैं। उनके लिए वहां काम करना बेहद मुश्किल है। रोज जमशेदपुर जाना न केवल खर्चीला है बल्कि थकाने वाला भी होगा। हालांकि डीडीसी ने उनसे कहा कि वे प्रशिक्षण जमशेदपुर में हासिल कर लें, ड्यूटी लगाने के समय उनकी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। पता चला कि 55 स्थायी शिक्षक ऐसे हैं जो जमशेदपुर से पटमदा जाकर ड्यूटी करते हैं। यह भी पढ़ें- अंजान से छिपानी है पहचान और 70 किमी दूर से आ रहे हैं गणनक उन शिक्षकों को जमशेदपुर में लगाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.