जनगणना की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की दी ट्रेनिंग
बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को संपन्न कराने के लिए बुधवार से आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएम अविनाश सिंह ने किया।ट्रेनिंग में 174 फील्ड ट्रेनर हिस्सा लेंगे। उद्घाटन सत्र में डीएम ने कहा कि जनगणना कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता के लिए सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये फील्ड ट्रेनर्स जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले सुपरवाइजरों और प्रगणकों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण देंगे। फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 7, 8 और 9 अक्टूबर व द्वितीय चरण में 13, 14 और 15 अक्टूबर को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.