गंगापार, मई 19 -- कोड़ापुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जनगणना किट वितरण के दौरान गर्मी से परेशान बहरिया ब्लॉक में तैनात एक अनुदेशक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल सीएचसी फूलपुर ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया।फूलपुर तहसील के सभी परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व अनुदेशक जिनकी जनगणना में ड्यूटी लगी है उन्हें मंगलवार को ब्लॉक परिसर में जनगणना किट वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर विकासखंड बहरिया अनुदेशक राजेंद्र कुमार गश खाकर गिर गए। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी फूलपुर ले जाया गया जहां घंटों बाद उन्हें सामान्य होने पर घर जाने दिया गया। यह भी पढ़ें- अध्यापकों में बांटा गया जनगणना किट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...