जनगणना किट लेने से शिक्षकों ने किया इंकार, सौंपा ज्ञापन
गंगापार, मई 19 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को मकान गणना/जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाए जाने के खिलाफ जसरा के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने मनमानी ड्यूटी लगाने का आरोप लगाया और ज्ञापन सौंपा।मंगलवार को तहसील बारा में उपस्थित होकर शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया और गलत जनगणना किट लेने से इंकार किया। शिक्षकों ने कहा कि चाहे खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय हो या तहसील कार्यालय जिस स्तर से भी त्रुटियां हुई हैं उसमें तत्काल सुधार करके शिक्षक/शिक्षिकाओं की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। किसी भी शिक्षक साथी की दूसरे विकासखंड में या अपने सेवित क्षेत्र से दूर ड्यूटी न लगाई जाए। उप जिलाधिकारी बारा एवं तहसीलदार बारा की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार बारा को शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.