पलामू, मई 25 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड में कार्यरत 45 वर्षीय पारा शिक्षक राजेश भारद्वाज की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जनगणना के लिए प्रखंड कार्यालय से जनगणना किट लेकर घर लौट रहे थे।

दुर्घटना का विवरण प्रखंड कैंपस के मुख्य द्वार के समीप बाइक सवार राजेश भारद्वाज घर की ओर निकले थे तभी मेदनीनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सरकारी चावल लदा ट्रक उन्हे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि सरकारी आदेश के बावजूद भी शहरी क्षेत्र के मुख्य रोड में भारी वाहनों के आवागमन पर अबतक रोक नहीं लगाई जा सकी है, जिसके कारण लोग दुर्घटना और जाम से लगातार हताहत हो रहे हैं।

शिक्षक की पहचान प...