नई दिल्ली, जुलाई 7 -- देश में पहली बार आगामी जनगणना के लिए नागरिक खुद अपनी जानकारी दे सकेंगे। इसके लिए एक विशेष वेब पोर्टल शुरू किया जाएगा, जो राष्ट्रीय गणना प्रक्रिया के लिए उपलब्ध होगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि डिजिटल जनगणना पहल जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। अधिकारी ने बताया कि पहली डिजिटल जनगणना में गणनाकर्ता एंड्रायड और एप्पल मोबाइल से ऐप का इस्तेमाल करके लोगों के आंकड़े एकत्र करेंगे। यह जनगणना के दोनों चरण आवास जनगणना (मकान सूचीकरण) और जनसंख्या गणना के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली बार, डेटा एकत्र करने और इसे केंद्रीय सर्वर पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे जनगणना डाटा जल्दी उपलब्ध होगा। डाटा की सुरक्षा के लिए कड़े उपाय किए जाएंगे। किन राज्य में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.