जनगणना का प्रशिक्षण हुआ पूरा
लखीमपुरखीरी, मई 5 -- जनगणना के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। इसे त्रुटिहीन ढंग से पूरा करने के लिए चलाया गया चार चरणों का सघन प्रशिक्षण पूरा हो गया। मुख्य चार्ज अधिकारी व प्रभारी तहसीलदार दिव्यांशु शाही के नेतृत्व में चले इस ट्रेनिंग अभियान में बारह सुपरवाइजरों और 744 प्रगणकों को तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रखने के लिए चार चरणों में चलाया गया। पहले चरण में 138, दूसरे में 231, तीसरे में 279 और आखिरी चरण में 230 प्रगणकों को जनगणना संबंधी काम की जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने तहसील सभागार, वीआरसी, ब्लाक सभागार, प्राइमरी स्कूल और नगर पंचायत सभागार में बनाए गए केंद्रों पर प्रगणकों को ट्रेनिंग दी। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण आज से संपन्न, कल से शुरू होगी स्व गणना प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.