बेगुसराय, मई 3 -- बीहट। बीहट नगर परिषद तथा बरौनी अंचल क्षेत्रों में जनगणना का प्रथम चरण शनिवार को शुरू हुआ। प्रथम चरण में मकानों की गणना होनी है। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बरौनी प्रखंड की कुल 15 पंचायतों में मकानों की गणना में कुल 297 प्रगणक तथा 51 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। बरौनी अंचल के कुल 323 गणना ब्लॉक में 24 बेचिरागी ब्लॉक हैं अर्थात शून्य आबादी है। बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि बीहट नप के कुल 37 वार्डों को 215 गणना ब्लॉक में बांटा गया है। 31 मई तक होने वाले मकान गणना के लिए 215 प्रगणक तथा 36 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बरौनी अंचल व बीहट नप क्षेत्र में जनगणना का प्रथम चरण शुरू (नि.सं.) यह भी पढ़ें- बांका: चांदन प्रखंड में जनगणना 2027 के तहत मकान गणना कार्य शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.