मधेपुरा, अप्रैल 17 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जनगणना 2027 के पहले चरण का काम 2 मई से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। पहले चरण की गणना 31 मई तक घर-घर जाकर किया जाना है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित न्यू एनआईसी हॉल में भारत की जनगणना 2027 के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। प्रेस ब्रीफिंग में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन जिला जनगणना कोषांग ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का काम जिले में 2 मई से 31 मई तक संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना कर्मी द्वारा पूछे गए सभी सवालों का सही जवाब दें जिले में इसके लिए कुल 19 चार्ज और 3841 मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इस कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में गणनाकर्मियों की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.