बाराबंकी, मई 21 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। वर्ष 2026 की जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के दावों के बीच जमीनी हकीकत कई सवाल खड़े कर रही है। जनगणना जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को अब तक प्रशिक्षण तक नहीं मिल सका है। ऐसे में जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मियों में असमंजस और चिंता का माहौल है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के कई शिक्षकों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। पटेल पंचायती इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक मनोज कुमार तिवारी के साथ संतोष कुमारी, संदीप कुमार वर्मा एवं राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, मसरूर अहमद ने भी प्रशिक्षण न मिलने की समस्या उठाई है। शिक्षकों के मुताबिक उन्हें जनगणना-2026 में प्रगणक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन अब तक न तो किसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया और न ही कोई...