रांची, मई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। जनगणना के दूसरे चरण में मकान सूचीकरण एवं घर-घर गणना कार्य का दूसरा चरण 16 मई से शुरू होगा। यह अभियान 14 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान और परिवार का विस्तृत विवरण जुटाएंगे। सरकार ने लोगों से सहयोग करने और सही जानकारी देने को कहा है। दूसरे चरण में प्रगणक मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, परिवार की मूलभूत जानकारी सहित अन्य जरूरी विवरण लिखेंगे। अधिकारियों के अनुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार की जानकारी छूटने न पाए और सभी आंकड़े सही तरीके से संकलित हों। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य 15 मई तक पूरा करना है।हर जानकारी रहेगी गोपनीयजिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। जनगणना अधिनियम, 19...