संभल, जून 11 -- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को जनपद में सर्वप्रथम पूर्ण करने पर गुरुवार को नगर पंचायत गवां की जनगणना टीम को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अंकित खण्डेलवाल तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत गवां के अधिशासी अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी श्वेतांक सारस्वत, चार्ज लिपिक अशोक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर कुबेर सिंह (कुवेन्द्र सिंघल), सुपरवाइजर उदयभान सिंह, डिम्पल त्यागी, पुष्कर शर्मा सहित प्रगणक मुकेश कुमार, दिव्या श्रीवास्तव, ममता कुमारी, नीलम सैनी एवं अन्य कर्मियों को सम्म...