नोएडा, जून 9 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जनगणना 2027 का कार्य पूरा कर लेने वाले कर्मचारियों यानी प्रागणकों को प्राधिकरण की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है। मंगलवार को आठ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले चार कर्मचारियों को सम्मानित किया गया था। ग्रेटर नोएडा के एसीईओ और जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी सुमित यादव, ओएसडी और प्रभारी अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने प्रदीप राणा, हाकिम अली, प्रवीण कुमार, रूबी, इजरायल, कुसुम लता, सरोज, वीना आदि प्रागणकों को सम्मानित किया। इस पहले नीतू, राजकुमार, रचना, सपना और शिवम को सम्मानित किया गया था। इस दौरान ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। एसीईओ सुमित यादव ने सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना में ड्यूटी कर रहे अन्य कर्म...