सीवान, मई 13 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड की पंचायत में जनगणना का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वीडियो बिंदु कुमार ने बताया कि जनगणना के तहत मकान की गणना और नंबरिंग का कार्य चल रहा है। सभी 16 पंचायत को मिलाकर 35 हजार घरों की गणना होगी। जिसे 20 मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप 12 हजार मकान की गणना पूरी कर ली गई है। वीडियो ने बताया कि जनगणना कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई हो रही है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में तेजी, 48.75 फीसदी मकानों का सर्वे पूरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...