जनगणना का काम नहीं करने पर 132 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर होगी
नोएडा, मई 29 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। जनगणना का काम शुरू हुए करीब एक सप्ताह का समय हो गया है, लेकिन अब तक 132 कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं संभाली है। ऐसे में प्राधिकरण ने सख्ती दिखाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीसीपी को सूची भेज दी है। प्राधिकरण के ओएसडी और जनगणना का काम देख रहे भारसाधन अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 का काम चल रहा है। डीसीपी को भेजी गई सूची में 132 कर्मचारियों के नाम हैं। इन कर्मचारियों को प्रगणक के रूप में काम आवंटित किया गया था, लेकिन उनके द्वारा समय बीत जाने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। इनके फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया। जिन नंबर पर व्हाट्सऐप क्रियाशील थे, उन्हें उस पर ड्यूटी भेजी गई, लेकिन उन्होंने ड्यूटी संबंधी दस्तावेज लेने से इनकार कर दिया। भारसाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.