सुल्तानपुर, मई 27 -- भदैया, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र में जनगणना कार्य से लौट रहे प्रगणक पर लेनदेन के विवाद में पिता-पुत्र द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।देहात कोतवाली क्षेत्र के अहिमाने गांव निवासी राम अवतार जनगणना कार्य में प्रगणक पद पर नियुक्त हैं। पीड़ित के अनुसार वह 22 तारीख को ड्यूटी वाले गांव में जनगणना कार्य के लिए गए थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह प्रगणन कार्य पूरा कर वापस अपने घर लौटे थे। आरोप है कि तभी ग्राम रायमनपुर निवासी शीतला प्रसाद विश्वकर्मा और उसका पुत्र विपिन कुमार विश्वकर्मा बाइक से उनके घर पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपी रुपये के लेनदेन को लेक...